उत्तर प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री जी को भाया मथुरा: लुभाया वहां की जनता को

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज मथुरा में अपने चुनाव का प्रचार प्रसार करते हुए मथुरा वासियों से प्रभावी मतदाता संवाद में प्रेस काँफ्रेंस आयोजित कराई जहाँ, उनसे सही मतदान करने को आग्रह किया

योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा “लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन ब्रजमंडल में आज मुझे पुनः आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। ”परित्राणाय साधूनां, विनाशाय च दुष्कृताम्” का संदेश देती यह पावन धरा हर युग में आततायी, अराजक ‘कंस’ के पराजय का उद्घोष करती रही है। जय श्रीकृष्ण!”

ब्रज तीर्थ विकास की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि,”भारत की अस्मिता और सनातन आस्था के मानबिन्दुओं के सम्मान व अपने अतीत की गौरवशाली परम्परा की पुनर्स्थापना भाजपा का ध्येय है। अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर और काशी में भगवान विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है,फिर मथुरा-वृन्दावन कैसे छूट जाएगा?ब्रज तीर्थ विकास परिषद इसी उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।”असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ब्रज धाम के धार्मिक स्थलों, प्राचीन धरोहरों व संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए ही भाजपा सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद’ का गठन किया है।
ब्रजमंडल के चिर-पुरातन गौरव का पुनर्स्थापन हमारा ध्येय है।
बोलिए बांके बिहारी लाल की जय!

वही भाजपा की उपलब्धियों पे उन्होंने कहा कि सनातन आस्था का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार ने पुण्यभूमि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल के 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है,गोपाल की भूमि पर अब मदिरा-मांस का क्रय-विक्रय नहीं होता।जय कन्हैया लाल की…भाजपा सरकार ने नगरों की आत्मनिर्भरता के लिए नियोजित प्रयास किए हैं,
आज यहां नगर निगम इकाइयां अपना म्युनिसिपल बांड जारी कर रही हैं, जनाकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए नगरों का सीमा-विस्तार हुआ है। भाजपा सरकार ही है जिसने जन भावनाओं के अनुरूप मथुरा-वृंदावन को नगर निगम घोषित किया।

कार्यक्रम के मध्य मे उन्होंने बताया कि विगत 05 वर्षों में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक उन्नति की राह प्रशस्त हुई है।आज निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ गंतव्य है।जनपद मथुरा के कोसी कलां में ₹800 करोड़ से अधिक की पेप्सिको यूनिट की स्थापना से औद्योगीकरण और रोजगार सृजन को नए आयाम मिले हैं।यही तो सुशासन है

कार्यक्रम की समाप्ति पर उन्होंने कहा कि-एक तरफ विकास है, और विकास के साथ-साथ माफिया के खिलाफ बुलडोजर भी है।
ये वही चला सकता है, जिसमें दम होगा…’कयामत’ के दिन तक भी तुम्हारे ये सपने साकार नहीं होंगे…भाइयों-बहनों!चुनाव में भी एक जोरदार ‘डोज’ देने की आवश्यकता है।

नये उत्तर प्रदेश पे बात करते हुए बताया कि सप्तपुरियों में वर्णित पावन अयोध्या, मथुरा और काशी में उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है।
अयोध्या दीपोत्सव, ब्रज रंगोत्सव और काशी देव-दीपावली जैसे आयोजनों के माध्यम से इन पवित्र नगरों में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिला है।
आस्था का सम्मान और अर्थव्यवस्था का संवर्धनहो रहा है। इसलिए कमल पर बटन दबाकर फिर से विकास प्रदेश मे लाया जाए।

Annie Sharma

Writer, Social blogger, data analyst (worked under NGO related to niti aayog for 3years &self ) She is Content Writer in entertainment, Tech & Gadgets, sport and politics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button