राजनीति

कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़क बनवाऊँगा, कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

जामताड़ा के कॉन्ग्रेस विधायक Dr इरफ़ान अंसारी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को मद्देनजर रखते हुए विवादित बयान की है। विधायक ने कहा है कि फिल्म अदाकारा कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें हम बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 महत्वपूर्ण सड़के है जो हम अदाकारा कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़क का निर्माण करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर हमारे आदिवासी लोग युवा लोग और हमारे व्यवसायी लोग चलेंगे ये काम है इरफ़ान अंसारी का।

जानकारी के लिए बता दें झारखंड मे गठबंधन की सरकार में ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)’ के साथ-साथ कॉन्ग्रेस भी साझीदार है। विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा  है कि अगर अच्छी सड़कें बन जायेगा तो जामताड़ा के लोगों को गड्ढे से मुक्ति मिल जायेगा और धूल फाँकनी नहीं पड़ेंगी।

आपको बता दें कि डाक्टर इरफ़ान हमेशा विवादों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। अंसारी इससे पहले कोरोना निर्देश को लेकर लोगों को भड़काते हुए मास्क लगाने के खिलाफ विवादित बयान दिया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button