मुख्यमंत्री ने लुभाया आगरा की जनता को:गिनाएं आगरा में भाजपा के प्रभाव
![](https://mohallatv.com/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image810626674-1643606213159-780x418.jpg)
रविवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में थे जहां पर उन्होंने जनता से आम बातचीत प्रेस कॉन्फ्रेंस में की उन्होंने आगे बताया कि बाबा बटेश्वरनाथ की कृपा और यमुना मइया की जलधार से अभिसिंचित जनपद आगरा आज विकास के नवीन सोपान चढ़ रहा है। नए उत्तर प्रदेश का नया आगरा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा है। यहां मेट्रो चलने वाली है। रोज़गार के बहुआयामी अवसर तैयार हुए हैं। हमारा आगरा स्मार्ट हो रहा है।
आगे उन्होंने भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि “डबल इंजन की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव हर तबके की जरूरतों का ध्यान रखा है, प्रधानमंत्री आवास योजना से आगरा में 47 हजार गरीबों के ‘अपना घर’ का सपना साकार हुआ है। यह ‘घर’ अंत्योदय के लक्ष्य की सफलता के जीवंत प्रमाण हैं।”
“जनपद आगरा के पारंपरिक चर्म शिल्पकारी के कद्रदान पूरी दुनिया में हैं,भाजपा सरकार की अनोखी ODOP योजना से मिले प्रोत्साहन ने यहां के शिल्पकारों-उद्यमियों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है,यहां के उत्पाद को वैश्विक बाजार मिला है तो उद्यमियों के हौसले भी बुलंद हुए हैं।”
![](https://mohallatv.com/wp-content/uploads/2022/01/20220131_104143.jpg)
और प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन करते हुए उन्होंने जोड़ा कि बीते 05 वर्षों में जनपद आगरा में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। बिना भेदभाव हर पात्र का कार्ड बना,यह भाजपा सरकार ही है जिसने कोरोना की चुनौतियों के बीच 15 करोड़ प्रदेशवासियों के मुफ्त राशन-भोजन का समुचित प्रबंध किया,और..डबल इंजन की सरकार तो राशन भी डबल।