उत्तर प्रदेशस्पेशल

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज:जाने मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश भारत के मुख्य प्रदेशों में से एक है जनसंख्या और राजनीति की दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश माना जाता है कहा जाता है कि यह संस्कृति और राजनीति का अनोखा मिश्रण है जहां से भारत के संविधान समेत अनेक राष्ट्रपतियों प्रधानमंत्री और राजनेताओं स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की भी नींव रखी थी।

स्थापना तथा इतिहास :

उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी सन 1952 में किया गया था जिसमें पहले उत्तराखंड राज्य भी आता था तथा यह संयुक्त उत्तर प्रदेश कहलाता था वर्तमान समय में 9 नवंबर सन 2000 को उत्तर प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाके अलग होकर एक नया राज्य उत्तराखंड बना वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 है तथा यहां का सबसे बड़ा शहर कानपुर और राजधानी इसकी लखनऊ है इसके मुख्यमंत्री भाजपा के प्रभावी कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ तथा गवर्नर आनंदीबेन पटेल है। जनसंख्या की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश भारत का सबसे सघन प्रदेश है यहां पर गंगा जमुना के दोआब क्षेत्र की बहुलता के कारण यहां का इतिहास 4000 साल से भी ऊपर का माना जाता है यहां की राजभाषा हिंदी है तथा यहां के प्रमुख धर्म हिंदू तथा मुस्लिम दोनों ही माने जाते हैं यहां पर प्रमुख भगवानों की जन्मभूमि होने के कारण यहां अधिकतर हिंदुओं के प्रमुख स्थल पाए जाते हैं जैसे अयोध्या मथुरा काशी व प्रयागराज तथा मुस्लिमों के भी आक्रमण के बाद यहां पर दुआ क्षेत्र में मुगल शासकों का दबदबा होने के कारण उनके भी प्रमुख धरोहर उत्तर प्रदेश में ही देखने को हमें मिलते हैं विधानसभा मंडल के हिसाब से भी भारत में सबसे अधिक संभावनाएं और चुनावी दृष्टि से भी यहां का चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है इस तरह से सांस्कृतिक राजनैतिक आर्थिक सामाजिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक है।

राजनीतिक तथा सामाजिक:

उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 तथा मंडलों की संख्या 18 है उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक राज्य सभा तथा लोकसभा में सीटों की संख्या 80 तथा 31 विधानसभा की 403 सीटें हैं। स्वतंत्रता संग्राम की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश अत्यंत ही महत्वपूर्ण राज्य है इसने देश को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जवाहरलाल नेहरू चंद्रशेखर आजाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तात्या टोपे बेगम हजरत महल चांद बीबी जैसे अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी दिए स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश के मेरठ व कानपुर शहरों से ही मानी जाती है यहीं पर आजादी की सर्वप्रथम नींव रखी गई थी जिसकी वजह से यहां पर स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहरों को संरक्षण प्राप्त है।

भौगोलिक तथा शैक्षिक:

उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां की जलवायु भौगोलिक दृष्टि से बची हुई है यहां पर कुछ हिस्से पहाड़ी है जो कि हिमाचल प्रदेश और बाहरी देश की सीमाओं से लगते हैं तथा यहां का कुछ भाग पठारी तथा कुछ भाग मैदानी है जहां पर अत्यंत सर्दी तथा अत्यंत गर्मी पड़ती है उत्तर प्रदेश में काशी को विश्व का प्राचीनतम नगर तथा प्रयागराज संगम को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थली माना जाता है पर एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय प्रयागराज हाई कोर्ट तथा प्रदेश के अत्यंत महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय स्थित है जो कि देश में अत्यंत अग्रणी संस्थान माने जाते है।

आज उत्तर प्रदेश का 70 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है आपको हमारी उत्तर प्रदेश से जुड़ी जानकारियां कैसी लगी इस बारे में अपनी राय जरूर दें ।

Annie Sharma

Writer, Social blogger, data analyst (worked under NGO related to niti aayog for 3years &self ) She is Content Writer in entertainment, Tech & Gadgets, sport and politics.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button