उत्तर प्रदेशभारत

Pandit Birju Maharaj: कथक के बादशाह पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में अपने आवास दिल्ली में ली अंतिम सांस

कथक के बादशाह सम्राट पंडित बिरजू महाराज का आज सुबह मे निधन हो गया है। बिरजू महाराज जी पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित थे। 83 साल की उम्र में बिरजू महाराज का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वे दिल्ली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि उनके न‍िधन की सूचना सबसे पहले उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया। उन्होंने लिखते हुए बताया कि, ‘बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया। 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।’

मशहूर सिंगर अदनान सामी ने बिरजू महाराज के निधन पर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।’

लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले कथक सम्राट बिरजू महाराज जी का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था। इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। ये कथक के बेहतरीन नर्तक के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे। कथक सम्राट बिरजू महाराज ने कथक नृत्य को एक नई ऊंचाइ दी हैं। बिरजू महाराज को कई पुरस्कारों से सम्मानित जा चुका है।

बिरजू महाराज जी को पद्म विभूषण से सन 1987 मे सम्मानित किया गया था। इसी के साथ ही बिरजू महाराज जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया। बिरजू महाराज को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी। साल 2012 में विश्वरूपम फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2016 में  फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने ‘मोहे रंग दो लाल’ के कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया।

भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button